कोरोना संक्रमण की वजह से जिले में एक और मृत्यु दर्ज...जिले में कोरोना संक्रमण की वजह से मरने वालों की संख्या 36 हुई


बुरहानपुर - कोरोना से एक और मृत्यु जिले में दर्ज हुई है।     
मृतक नेपानगर के बुधवारा क्षेत्र में रहने वाली 80 वर्षीय वृद्ध महिला थी।
दिनांक 15 मई 2021 को उन्हें बुखार एवं अन्य दिक्कत हुई ,जिस पर दिनांक 15 मई 2021 को कोविड की जांच कराई।
रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें शासकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
कोविड उपचार प्रोटोकाल अनुसार मरीज को उपचार प्रदान किया गया किंतु दिनाँक 21 मई को मरीज की मृत्यु हो गई ।
महिला को डायबिटीज और हाइपरटेंशन के साथ साथ हाइपोथायरायडिज्म की भी बीमारी थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post