आशापुरा माता मंदिर में चैत्र नवरात्र पर्व पर होने वाले सभी आयोजन स्थगित, कोरोना महामारी के चलते लिया गया निर्णय

खंडवा- रमा कालोनी रोड सिंधी कालोनी स्थित आशापुरा माता मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मंदिर प्रमुख लालू बाबा जी के सानिध्य में चैत्र नवरात्र पर्व घटस्थापना के साथ बड़ी श्रद्धा पूर्वक मनाया जा रहा है। पर्व के दौरान नों दिनों तक होने वाले विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ही महामाई के विशाल जागरण के साथ भंडारा भी शासन के आदेशानुसार कोरोना महामारी चलते स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी देते समिति प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि चैत्र नवरात्र पर्व के दौरान पंचमी के अवसर पर होने वाले मां भगवती के विशाल जागरण एवं रामनवमी को होने वाले विशाल भंडारे को स्थगित कर दिया गया है रामनवमी के अवसर पर प्रात: 9 बजे हवन-यज्ञ संपन्न होगा। तत्पश्चात शासन की गाइडलाइन अनुसार माता स्वरुपा मात्र 9 कन्याओं का परंपरागत पूजन एवं कन्या भोज होगा। शाम को घट विसर्जन के साथ ही नवरात्र पर्व संपन्न होगा। मंदिर समिति के नवीन गंगवानी, किशनचंद विशनानी, भानु गंगवानी, राजू गुप्ता, विशाल साहनी, भरत गंगवानी, निर्मल मंगवानी, ताराचंद कृपलानी, गोलू कृपलानी, रमेश उधलानी, हरीश मलानी, मुकेश, सोनू, डाम नावानी, कालू आदि सहित समस्त सदस्यों ने माता के भक्तों से घर पर रहकर महामाई से इस महामारी से छुटकारा दिलाया जाने का आहवान किए जाने की अपील की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post