धूलकोट क्षेत्र के माफी फाल्या गांव में आदिवासी के घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

बुरहानपुर - विगत कुछ दिनों से जिले में आग लगने की घटना देखने में आ रही हैं। बिजली के शार्ट सर्किट के कारण शनिवार दोपहर एक और आदिवासी किसान का घर आग में जलकर राख हो गया। आगजनी की यह घटना धूलकोट क्षेत्र के माफी फाल्या गांव में हुई है।

घटना के वक्त किसान शिवराम सहित परिवार के सभी सदस्य महुआ चुनने गए थे। दूर से धुआं और आग की लपटें देख सभी दौड़ पड़े और जान जोखिम में डालकर बमुश्किल कुछ अनाज व गृहस्थी का सामान बचा पाए।

इसी बीच जागरूक लोगों ने धूलकोट पुलिस चौकी प्रभारी सुनील पाटिल को इसकी सूचना दी और उन्होंने नगर निगम बुरहानपुर के दमकल विभाग को सूचना दी। अपनी आखों के सामने घर को खाक होते परिवार के सदस्य देख नहीं पा रहे थे। वे दूर नाले से बर्तनों में

पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उसने पूरा घर खाक कर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post