तिल और नमक का सेवन
तिल और नमक का सेवन करने के बाद दूध बिल्कुल भी नहीं पीना चाहिए। इससे शरीर पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है।
हम कई तरह की दाल खाते है,लेकिन उड़द की दाल का सेवन करने के बाद दूध पीना खतरनाक होता है। इससे पेट संबंधी समस्याएं उत्प्पन हो सकती है।
यह काफी महत्वपूर्ण है। सिट्रिक एसिड युक्त खट्टे फलों का सेवन करने के पश्चात दूध नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
मछली का सेवन
मछली खाने के बाद दूध का सेवन करने से पाचन क्रिया प्रभवित होती है। इसलिए मछली खाने और दूध पीने के बीच मिनिमम दो घंटे का अंतराल चाहिए।
दही का सेवन
दही के सेवन के बाद दूध नहीं पीना चाहिए। अगर हम दही के बाद दूध पीते हैं तो इससे शरीर में कई समस्याएं पैदा होने की संभावना रहती है।
नींबू करेला और कटहल
कभी भी दूध के साथ नींबू, करेला और कटहल एक साथ न खाएं. अगर आपने ऐसा किया तो आपको इंफेक्शन होने की संभावना रहेगी. ऐसा करने पर दाद, खाज, एग्जिमा, खुजली, सोरायसिस आदि होने की संभावना बनी रहती है।
तरबूज के साथ
इसे दूध के साथ लेना खतरे की निशानी है. डॉक्टरों के मुताबिक जो लोग तरबूज और दूध को साथ खाते हैं उनके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है. अगली बार दूध पिएं तो इन चीजों के साथ मिक्स न करें.
आप ये तो जानते ही होंगे कि मूली खाने के बाद पानी का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे गला खराब या खांसी की समस्या होने की संभावना रहती है। ऐसे ही दूध को भी मूली के साथ नहीं पीना चाहिए। इस तरह से सेवन करना पानी की तुलना में कहीं ज्यादा हानिकारक साबित हो सकता है। ध्यान रहें मूली के पराठे या सब्जी खाने के साथ भी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।

