जरूरत से ज्यादा पसीना आने को हाइपरहाइड्रोसिस कहा जाता है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें जरूरत से ज्यादा पसीना आता है। आईये जानते हैं जरूरत से ज्यादा पसीना आने का कारण और इसे रोकने के घरेलू उपाय।
ज्यादा पसीना आने का कारण:
◆ हाइपरहाइड्रोसिस से पीड़ित लोगों में पसीने की ग्रंथियां अधिक सक्रिय हो जाती हैं। इसी वजह से ज्यादा पसीना आने लगता है।
◆ शरीर में किसी बैक्टैरिया का इंफेक्शन हो जाता है। इसमें हार्ट वॉल्व में सूजन, हडि्डयों से जुड़े इंफेक्शन या कोई अन्य बीमारी हो सकती है।
◆ ज्यादा वजन होने की वजह से भी पसीना ज्यादा आता है।
◆ हार्मोनल बदलाव और तनाव भी ज्यादा पसीना आने का एक कारण है।
◆ ज्यादा बीड़ी सिगरेट पीने,धूम्रपान करने वालों को भी बहुत पसीना आता है।
◆ गर्भावस्था के कारण
◆ कैफीन युक्त चीजों का अधिक सेवन भी ज्यादा पसीना आने का कारण होता है।
◆ तेज़ मसालेदार और तेलीय चीजों का अधिक सेवन करने से पसीना अधिक आता है।
● साफ-सफाई का रखें ध्यान। इससे त्वचा का संक्रमण से बचाव होता है।
● अगर आपको जरूरत से ज्यादा पसीना आता हैं तो अपनी डाइट में नमक और अल्कोहाल का सेवन कम कर दें।
● हार्मोनल बदलाव और प्रेग्नेंसी के समय ज्यादा पसीना आता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
● टमाटर का जूस, ग्रीन टी व गेहूं के ज्वार का सेवन करें ये ज्यादा पसीना आने में राहत देता है।
● गर्मी में खूब पानी पिएं। इससे पसीना में दुर्गंध आने की समस्या नहीं होगी।
● ऑयली चीजों को अपनी डाइट से निकाल दें।
● गर्मी में कॉटन के कपड़े ही पहने ताकि पसीना कपड़े आसानी से अब्जॉर्ब कर सके।
● नियमित रूप से नींबू पानी पिएं। जिससे शरीर में नमक की कमी न हो।
● शरीर के जिस हिस्से में पसीना अधिक आता हो। उस जगह पर आलू को स्लाइस को रगड़े।
● रोज एक कप ग्रीन टी जरूर पिएं।
● ऐसी चीजों का सेवन अधिक करें जिसमें सिलिकॉन अधिक मात्रा में हो।
● अपनी डाइट में अंगूर, बादाम और स्ट्राबेरी शामिल करें।