दांतों का पीलापन दूर करना है तो अपनायें ये घरेलू उपाय : तुरंत दिखाई देगा फ़र्क़


दांत शरीर का वो अंग हैं जो आपकी मुस्कान में चार चांद लगा देता है। सफेद चमकते-दमकते दांत व्यक्तित्व को निखार देते हैं। जहां पीले दांत चेहरे पर दाग लगा देते हैं, वहीं सफेद दांत ख़ूबसूरती को दोगुना कर देते हैं। दांतों के पीलेपन की मुख्य वजह स्मोकिंग, ख़राब ओरल हाइजिन और जेनेटिक समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए अच्छी डाइट का सेवन करना बेहद जरूरी होता है। अगर आप भी दांतों की सफेदी को बरकरार रखना चाहते हैं तो -

इन टिप्स को अवश्य अपनाएं -


1. रोज़ाना या हर सप्ताह अपने दांतों को नमक और तेल से वॉश करें। आप चाहें तो इसमें दो बूंद सरसों का तेल भी मिक्स कर सकते हैं। ऐसा करने से दांतों का पीलापन समाप्त हो जाएगा।

2. अपने ब्रश में कोलगेट या कोई अन्य पेस्ट के साथ कुछ मात्रा बेकिंग सोडा की मिक्स कर लें। अब इसका इस्तेमाल दांतों में करें। इससे दांतों के पीलेपन से राहत मिलेगी।

3. संतरे का पाउडर भी दांतों के लिए रामबाण होता है। इससे दांतों को चमक और पीलेपन से छुटकारा मिलता है।

4. भोजन करने के पश्चात दांतों को नींबू के छिलके से रगड़ें। यह प्रक्रिया आप हर सप्ताह अपनाएं। इस दौरान ये ध्यान में रखें कि नीबू के छिलके को आप दातों के ऊपर ही रगड़ें।

5. दांतों के लिए नीम बेहद फायदेमंद होता है। दांतों पर नीम का इस्तेमाल करें। नीम में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाएं जाते हैं जो दांतों को सभी बीमारियों से बचाते हैं। इससे पीलेपन को भी दूर किया जा सकता है।

6. दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर से कुल्ला करें। कुल्ला करते वक्त विनेगर में कुछ मात्रा पानी की भी मिला लें।



Post a Comment

Previous Post Next Post