बुरहानपुर जिले का आज का (20.4.2021)कोरोना बुलेटिन

बुरहानपुर - जिले में आज 29 नए  कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। 
जिनमें 22 पुरूष और 07 महिला संक्रमित हैं। संक्रमितों में 12 वर्ष के बालक से लेकर 66 वर्ष के बुजुर्ग भी शामिल हैं। 
अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1891 हो गई है ।
पिछले 24 घंटो में 15 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं यानी अभी तक कुल 1645 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 
फिलहाल जिले में 213 मरीज एक्टिव है। 
कोविड 19 संक्रमण से 33 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।
24 घँटे में कुल 616 लोगों के कोरोना जांच के सेंपल लिए गये हैं,और अभी तक कुल 83800 सेंपल जांच हेतु लिए गये हैं।
जिले में पॉज़िटिवीटी रेट 2.26% है।
33832 टीके 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को लग चुके हैं,वहीं 33264 टीके 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को अभी तक लगाये जा चुके हैं।
संक्रमित निम्न क्षेत्रों से हैं -
संक्रमितों में जिले के अलग अलग क्षेत्रों के निवासी हैं।
शहरी क्षेत्रों में दत्तात्रेय नगर,लालबाग, संजय नगर,डाकवाड़ी, इंदिरा कॉलोनी के हैं तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों - धूलकोट, शाहपुर, अड़गांव, नेपानगर, देड़तलाई,चापोरा, खकनार, माँजरोद,लोनी,इकझिरा,ईच्छापुर, बोरसर,बख्हारी, बहादरपुर और ग्राम नायर से हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post