बुरहानपुर में 19 मार्च को 16 नये कोरोना पॉज़िटिव मिले...बच्चों के चिकित्सक और रेल्वे रिज़र्वेशन अधिकारी भी हुए संक्रमित

बुरहानपुर (19.3.2021)- कोरोना के बढ़ते ख़तरे को देखते हुए जिला कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने "हमारा परिवार-हमारा त्योहार " की तर्ज पर सावधानीपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील की।
प्रशासन,पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमण को रोकने हेतु विभिन्न ज़िम्मेदारियों में तत्परता से लगी है।

शुक्रवार को पिछले 24 घंटों की जांच रिपोर्ट में कुल 16 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 32 साल से लेकर 78 वर्षीय बुज़ुर्ग भी संक्रमित मिले हैं।
अधिकांश अपने रिश्तेदारों, परिचितों या संक्रमित के संपर्क में आने संक्रमित हुए है।

इन संक्रमितों में - 03 महिला और 13 पुरुष संक्रमित है।
इन संक्रमितों में -
लालबाग रोड़, लक्ष्मी नगर, द्वारकापुरी, सिंधी बस्ती,टेलीफोन एक्सचेंज के पास , इतवारा, जोशी वाड़ा, इंदिरा कॉलोनी व ग्रामीण क्षेत्रों निवासी हैं।

इन संक्रमितों में विधायक के करीबी साथी,पेट्रोल पंप संचालक,बच्चों के डॉक्टर, टेक्सटाइल व्यवसायी,रेल्वे कर्मचारी इत्यादि हैं।

कलेक्टर ने लोगों से आव्हान किया है कि होली पर जारी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान ना दें।
मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य कर दिया गया है,पालन ना करने वालों पर चालानी कार्यवाही हो रही है।


मेडिकल संसार ग्रुप से जुड़ने के लिए इस नीली लाइन को टच करे 👈

Post a Comment

Previous Post Next Post