भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन के नाम पर कई जिलों में सायबर ठगी का मामला सामने आने के बाद अब स्टेट सायबर सेल ने एडवाइजरी जारी लोगों को सावधान किया है।
सायबर सेल ने जो एडवाइजरी जारी की है उसमें कहा गया है कि साइबर अपराधी लोगों को मोबाइल पर या ईमेल के माध्यम से संपर्क कर खुद को डब्ल्यूएचओ (W.H.O) या भारत सरकार की ड्रग अथॉरिटी ऑफ इंडिया से संबंधित बताकर कोविड-19 वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करने को कहते हैं और उसके बाद अलग-अलग तरीकों से आपकी वित्तीय गोपनीय जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन वित्तीय ठगी को अंजाम दे रहे हैं।
सायबर सेल ने लोगों को सावधान करते हुए कहा यदि कोई आप से कोरोना वैक्सीन रजिस्ट्रेशन या अन्य लोगों से पहले वैक्सीन लगवाने के नाम पर पैसों की मांग करता है तो उसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 155260 पर तुरंत कॉल करें।
Tags
प्रदेश समाचार