यातायात विभाग की ऐपे संचालकों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही...निर्देशों का पालन करें,अन्यथा वाहन की होगी जप्ती - सूबेदार

बुरहानपुर - यातायात पुलिस एक्शन मोड में है दरअसल यातायात पुलिस द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश के बाद शहर में ऐपे संचालकों के के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है जो ड्राइविंग सीट पर एक्स्ट्रा सीट लगाकर बड़ी संख्या में यात्रियों को भरकर मुख्य राजमार्गों पर दौड़ते हुए नजर आते हैं। 
यातायात विभाग द्वारा यातायात थाने पर कटर मशीन से ड्राइविंग सीट के आगे लगी अतिरिक्त सीटों को काटा जा रहा है और उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए सख्त दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं कि भविष्य में वह नियमानुसार शीट लगाकर घूमे वरना वाहनों की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल कुछ दिनों पूर्व झांझर डैम के पास एक ऐप अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गया था जिसमें लगभग चार लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा इस घटना का मुख्य कारण वाहन में ओवरलोडिंग बताया जा रहा है भविष्य में ऐसी घटना ना हो जिसको देखते हुए यातायात सूबेदार द्वारा पुष्पक बस स्टैंड के समीप ऐसे ऑटो चालकों को रोका गया जिन्होंने नियम के खिलाफ जाते हुए ड्राइविंग सीट पर लंबी लंबी सीटे बना कर रखी थी और स्कॉर्पियो वाहनों में ओवरलोडिंग करने के लिए किया जा रहा था 20 से अधिक वाहनों पर यह कार्रवाई की गई वाहनों से सीटे निकाली गई यातायात सूबेदार हेमंत कुमार पाटीदार ने बताया कि विगत दिनों जो घटना घटी उससे सीख लेते हुए यातायात पुलिस विभाग द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश पर ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त सीट निकाली जा रही है कोई कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


 

Post a Comment

Previous Post Next Post