बुरहानपुर - मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड भोपाल द्वारा संचालित होमस्टे योजना के सम्बंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ताप्ती रिट्रीट होटल में किया गया।
मध्यप्रदेश राज्य विकास निगम एवं जिला प्रशासन द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया।
प्रदेश पर्यटन बोर्ड ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के उन सभी घर मालिकों के माध्यम से योजना की शुरुआत की है, जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय अंगतूको को अपने आवास के एक हिस्से को पर्यटन आवास के रूप में देने को तैयार है यह अनूठी और सार्थक योजना, संपत्ति मालिकों और प्रेरकों को भारत की विशाल समृद्धि, संस्कृति, भोजन, रीति-रिवाजों, जीवन शैली से परिचय कराने में सहायक होगी, जिसको लेकर बुरहानपुर में पर्यटन होटल ताप्ती रिट्रीट में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में बुरहानपुर के इतिहास प्रेमी इतिहासकार होशंग हवलदार, डॉ मेजर गुप्ता, मो. नौशाद, याकूब बोरीवाला, डॉ मनोज अग्रवाल, सुभाष माने, कमरुद्दीन फलक, डॉ. तारीक, आदित्य ठाकुर, आसिफ शेख,आसिफ़ खान,मुकेश दरबार के अलावा मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में पीपीटी व वीडियो के माध्यम से होमस्टे योजना की जानकारी दी गई।
कार्यशाला में सभी ने अपने अपने विचार रखें और सुझाव दिए कार्यशाला में आए अधिकारियों ने बताया कि होमस्टे स्थित आवास का एक लोकप्रिय रूप है जिसके तहत शहर के स्थानीय लोगों को एक साथ निवास साझा करता है इससे बाहर से आने वाले पर्यटक को वहां कि अगर संस्कृति जानना है तो यहां के लोगों के घरों में उन्हें रहना होगा और यहां रहकर वह यहां की संस्कृति इतिहास को जान सकेंगे।
Tags
बुरहानपुर समाचार