रात में बार-बार पेशाब आने के कारण
● मूत्राशय की अत्यधिक सक्रियता के कारण आता है रात में बार-बार पेशाब।
● जिन लोगों को डायबिटीज की शिकायत है उन लोगों को रात में बार-बार पेशाब आने की शिकायत होती है, ऐसा इसलिए क्योंकि इस स्थिति में शरीर में शुगर की मात्रा तेजी से बढ़ती है और ये बार-बार पेशाब आने के रूप में दिखती है।
● यूरीनल ट्रैक्ट इंफेक्शन(UTI) के संक्रमण, सूजन के कारण आ सकता है रात में बार-बार पेशाब और जलन महसूस हो सकती है।
◆ अगर आपकी किडनी में किसी तरह का इंफेक्शन होता है तो आपको बार-बार पेशाब आने की शिकायत हो सकती है।
● प्रोस्टेट ग्रंथि के बढ़ने पर भी आता है थोड़ी-थोड़ी देर में पेशाब
● मूत्रमार्ग(Urethra) से मूत्र का रिसाव होना
● वैजिनाइटिस (योनि में सूजन व द्रव बहना)
कुछ अन्य कारण , जो प्रभावित करते हैं
● अधिक शराब पीना
● चिंता
● बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया ( बीपीएच )
● मूत्राशय की पथरी ।
● मूत्राशय में कैंसर ( यह सामान्य नहीं है ) ।
● कैफीन का ज्यादा सेवन करना ।
● डाइयुरेटिक्स ( Water retention relievers )
● गर्भावस्था ।
● इंटरस्टीशियल सिस्टाइटिस ( Interstitial cystitis )
● दवाएं - जैसे कि वॉटर पिल्स (Diuretics)
● ओवर एक्टिव ब्लैडर ।
● पेल्विस के लिए रेडिएशन थेरेपी करवाना , जिसका उपयोग कुछ प्रकार के कैंसरों का इलाज करने के लिए भी किया जाता है ।
● स्ट्रोक और अन्य मस्तिष्क या तंत्रिका तंत्र संबंधी रोग ।
● पेल्विस में ट्यूमर या अन्य गांठ आदि । .