बुरहानपुर - प्रतिदिन बढ़ते पेट्रोल के दाम को देखते हुए बुरहानपुर में एनएसयूआई द्वारा गांधीगिरी के जरिए केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाये जा रहे पेट्रोल डीजल के भाव को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
रास्तीपुरा इंदौर इच्छापुर राजमार्ग पर एक पेट्रोल पंप पर आकिब बागवान एनएसयूआई राष्ट्रीय संयोजक, खलील सलामत ,अकरम बागवान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष साबिर खान, जावेद अंसारी, आईटी सेल अध्यक्ष अदनान खान ने आने जाने वाले राहगीरों और पेट्रोल डीजल भरवाने वाले उपभोक्ताओं को गुलाब का फूल देकर अपना विरोध दर्ज कराया है।
आकिब बागवान ने बताया कि सरकार द्वारा दिन प्रतिदिन पेट्रोल के दामों में वृद्धि की जा रही है जिस कारण आम जनमानस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उनकी जेब पर इसका असर पड़ रहा है इसलिए वह मोदी सरकार से अपील करते हैं कि पेट्रोल के दामों में कुछ कमी की जाए,अन्यथा अगर समय रहते पेट्रोल डीजल के दामो में कमी नही की तो nsui सड़को पर उतर कर बड़ा आंदोलन करेगी।
Tags
बुरहानपुर समाचार