दीनदयाल अंत्योदय रसोई पुनः हुई शुरूहर गरीब व्यक्ति को मिले भरपेट पोष्टिक भोजन .....बी.डी.भुमरकर

बुऱहानपूर - वैश्विक महामारी कोरोना  वायरस के कारण मुल भूत सेवा केंद्र न्यामतपुरा रैन बसेरा के सामने वाली रसोई बंद कर दी गई थी जो आज पुनः शुरू की गई|निगमायुक्त बी.डी.भुमरकर  द्वारा वहा पहुच कर गरीब तथा जरुरत मंद लोगो को उन्होने स्वयं आपने हाथो से आग्रह पूर्वक खाना परोसा| निगमायुक्त बी.डी.भुमारकर द्वारा जानकारी देते हुये बताया की  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीनदयाल अंत्योदय योजना शुरू की थी। इस योजना का मकसद गरीबों को कम कीमत में अच्छा भोजन उपलब्ध कराना था। मध्यप्रदेश सरकार ने गरीब लोगों को स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के लिए दीनदयाल सब्सिडी रसोई योजना शुरू की हैं. इस योजना के तहत लोग 10 रूपए में भोजन ले सकते हैं. इस भोजन की थाली में कई व्यंजनों को शामिल किया गया है, जो दोपहर के भोजन के रूप में भी उपलब्ध है. जिससे कोई गरीब आसानी से इस भोजन की थाली को खरीद सकता हैं, जो उनके स्वास्थ्य के लिए उपयोगी होगा. कम कीमतों में स्वच्छ और स्वस्थ भोजन की उपयोगिता की वजह से यह एक रियायती भोजन योजना है,गरीब मजदूरी करने वाले लोग जैसे रिक्शा चालक, मजदूर को स्वस्थ भोजन प्राप्त होगा तो समाज को अपनी बेहतर सेवा दे सकेंगे.
इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक संदीप तिवारी,जन संपर्क अधिकारी घनश्याम पाटील,शाशिकांत पवित्रे,एंव संतोष महाजन उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post