पेंटिंग आर्टिस्ट एसोसिएशन ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन...तिरंगे का अपमान करने वालों पर सख्त कार्यवाही की मांग

बुरहानपुर - राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर दिल्ली में तिरंगे के अपमान को देख पूरा देश आहत है, देशवासी अपने अपने तरीके से दिल्ली की घटना का विरोध कर रहे हैं इसी कड़ी में बुरहानपुर में भी पेंटिंग आर्टिस्ट एसोसिएशन के द्वारा दिल्ली की घटना का विरोध किया गया जिसके फलस्वरूप एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अरविंद पंडित , जिला उपाध्यक्ष ईश्वर महाजन सहित पदाधिकारियों के द्वारा एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया और  तिरंगे का अपमान करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए अपना विरोध प्रकट किया गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पंडित ने बताया कि देश के गौरव और हमारी आन बान शान का प्रतीक तिरंगे के अपमान को सहन नहीं किया जाएगा अतः दोषियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post