भोपाल: महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आज मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार भी सतर्क हो गयी है.
मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि महाराष्ट्र से आने वालों का तापमान चेक किया जाएगा. इसके साथ ही कहा गया है कि मास्क नहीं पहनने वाले और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हो।
राज्य के गृह विभाग ने आज जारी किये पत्र में लिखा है कि भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, बैतूल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, बरवानी, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, अलिराजपुर और महाराष्ट्र से लगने वाले जिलों के कलेक्टर जिलों में डिस्ट्रीक्ट क्राइसिस मैनेजमैंट कमेटी के साथ कोरोना की स्थिति पर बैठक करें.
कोरोना को फैलने से बचाने के लिए बॉर्डर चेकिंग की व्यवस्था के तहत जो लोग भी महाराष्ट्र से यहां आते हैं उसकी थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी और ये सुनिश्चित किया जाएगा कि हमारे प्रदेश में कोरोना का संक्रमण न फैले."
स्वास्थ्य मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये निर्देश दिए हैं कि इंदौर और भोपाल में कोरोना की संख्या कुछ बढ़ी है वहां दोबारा जनजागरण को तीव्रता के साथ लागू किया जाए. गांव में भी जनजागरण शुरू किया जाए. कोरोना के दिशानिर्देश का पालन, परिपालन समुचित रूप से हो सके इसको सुनिश्चित किया जाए.
मेडिकल संसार ग्रुप से जुड़ने के लिए इस नीली लाइन को टच करे 👈