कर्मकार कामगार कल्याण संघटन ने श्रम विभाग और एसपी को दिया ज्ञापन...ठेकेदार पर कार्यवाही की मांग

बुरहानपुर - कर्मकार कामगार कल्याण संघटन द्वारा मजदूरों के हित मे श्रम विभाग और बुरहानपुर एसपी को ज्ञापन दिया गया।
संघटन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवान वाघ ने बताया की वर्तमान में देश भर में मजदूरों का शोषण किया जा रहा है ठेकेदारों द्वारा मजदूर से काम तो अधिक लिया जाता है लेकिन उसकी समस्याओं को नही समझा जाता है।
 कुछ दिन पूर्व यूसुफ नाम का मजदूर ठेकेदार नाथूलाल जांगेड की साइड पर काम करते समय मकान की छत से गिर गया था जिसे ठेकेदार ने बिना पुलिस को सूचना दिए उसे निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया ,दो दिन बाद उस मजदूर की छुट्टी हो गई लेकिन उसके बाद से ठेकेदार ने उस मजदूर की सुध नही ली आजतक वह मजदूर पलंग पर बीमार होकर पड़ा है और उसका परिवार भूखा मर रहा है कोई उसकी खबर लेने वाला नही है संघटन ने घायल मजदूर को न्याय दिलाने की मांग करते हुए ठेकेदार नाथूलाल पर कार्यवाही की मांग की है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post