डार्क सर्कल दूर करने के घरेलू उपाय
जानिए आंखों के काले घेरे दूर करने के उपाय
1. टमाटर और नींबू;
टमाटर डार्क सर्कल को कम करने के साथ ही त्वचा को भी कोमल बनाते हैं। आप एक चम्मच टमाटर का जूस लीजिए, उसमें एक चम्मच नींबू मिलाइए और फिर इस मिक्सचर को आंखों पर लगाइए।
इसे 10 मिनट तक लगा रहने दीजिए और फिर धो लीजिए। ये उपाय दिन में दो बार करने पर डार्क सर्कल धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।
2. आलू का रस
आलू डार्क सर्कल की समस्या को दूर करने का रामबाण उपाय है। कच्चे आलू का जूस निकाल लीजिए। थोड़ी सी रुई को आलू के जूस में भिगोकर आंखों पर रखिए।
ध्यान रहे कि रुई उस पूरे हिस्से पर होनी चाहिए, जितना हिस्सा काला है। एक हफ्ते के अंदर आपको असर दिखने लगेगा।
3. टी-बैग
टी-बैग की मदद से भी आप डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए ग्रीन टी का बैग बेहतर होता है। ग्रीन टी के बैग को इस्तेमाल करने के बाद फ्रिज में रख दें।
जब ये टी-बैग पूरी तरह से ठंडा हो जाए, तो इन्हें आंखों पर रखिए। ये प्रोसेस जब चाहें तब की जा सकती है।
4. बादाम का तेल
बादाम में काफी मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है। बादाम का तेल स्किन को सॉफ्ट बनाने में भी मदद करता है। डार्क सर्कल्स के लिए रात थोड़ा सा बादाम का तेल लेकर आंखों के आसपास लगाएं।
हल्के हाथों से मसाज करें और सो जाएं। सुबह उठकर आंखों को ठंडे पानी से अच्छे से धो डालें। हफ्ते भर में असर दिखने लगेगा।
5. ठंडा दूध
ठंडे दूध के लगातार इस्तेमाल से न सिर्फ आप डार्क सर्कल्स खत्म कर सकते हैं, बल्कि अपनी आंखें भी बेहतर कर सकते हैं। आपको करना यह है कि रुई को कटोरी में रखे ठंडे दूध में डुबोना है और फिर उसे डार्क सर्कल्स वाली जगह रखना है।
ध्यान रहे कि डार्क सर्कल वाला पूरा एरिया ढका हो। 10 मिनट तक रुई रखे रहें और फिर सादे पानी से आंखें धो लें।
6. संतरे का जूस
संतरे का जूस डार्क सर्कल्स हटाने में भी मदद कर सकता है। संतरे के जूस में कुछ बूंद ग्लिसरीन की मिला लें। इस मिश्रण को डार्क सर्कल्स के ऊपर लगाएं। धीरे-धीरे डार्क सर्कल्स खत्म होते जाएंगे और आंखों में नेचुरल चमक भी बढ़ने लगेगी।
7. खीरा
आपने टीवी पर या ब्यूटी पार्लर में देखा होगा कि लोगों की आंखों पर खीरे की स्लाइस रखी होती हैं। वह सिर्फ फैशन के लिए नहीं रखा जाता है। खीरे का आंखों की सेहत से सीधा रिश्ता है।
इसके लिए आपको खीरे को आधे घंटे तक फ्रिज में रखना होगा और फिर उनकी स्लाइस काटकर आंखों पर रखनी होंगी। इन स्लाइसेस को 10 मिनट तक आंखों पर रखा रहने दें और फिर आंखें धो लें। आप फ्रेश महसूस करेंगे और कुछ दिनों में डार्क सर्कल्स भी कम होने लगेंगे।
8. पुदीने की पत्तियां
पुदीना का इस्तेमाल डार्क सर्कल्स से निपटने के लिए भी किया जा सकता है। पुदीने की कुछ पत्तियों को पीसकर उसमें पानी मिलाकर एक पेस्ट बना लें।
इस पेस्ट को डार्क सर्कल पर लगाएं। 10 मिनट तक लगाए रखें फिर ठंडे पानी से धो दें। इसे रोज रात में लगाएंगे, तो हफ्तेभर में फर्क दिखने लगेगा।
9. गुलाब जल
स्किन केयर में गुलाब जल का कोई जोड़ नहीं है। गुलाब जल को आप क्लींजिंग और डार्क सर्कल मिटाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। रुई को गुलाबजल में भिगोकर डार्क सर्कल पर रखिए।
15 मिनट रुई को आंखों पर रखे रहें और फिर ठंडे पानी से आंखें धो लीजिए। एक महीने तक लगातार यह प्रॉसेस करने पर असर दिखने लगेगा।
10. छाछ और हल्दी
हल्दी एंटी-बायोटिक होती है, जिसे सब्ज़ी में डालने के अलावा दूध में डालकर पिया जा सकता है और चोट पर भी लगाया जा सकता है। वहीं खाने के बाद छाछ को सबसे बढ़िया माना गया है।
आप दो चम्मच छाछ लीजिए और उसमें चम्मच भर हल्दी मिला दीजिए। फिर इस पेस्ट को डार्क सर्कल पर लगाइए और 10 मिनट तक लगा रहने दीजिए। इसके बाद गर्म पानी से आंखें धो लीजिए।