- गले में दर्द।
- निगलने में तकलीफ।
- लगातार लार आना।
- लगातार खांसी।
- सांस लेने में तकलीफ।
- सांस में आवाज व घबराहट।
आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताएंगे, जिनको आप इस्तेमाल करके प्राथमिक उपचार के तहत बच्चे के मुंह से सिक्का या अन्य वस्तु को बाहर निकाल सकते हैं।
◆ सबसे पहले बच्चे को आगे की तरफ झुकाएं। अब सीने को एक हाथ से दबाएं और दूसरे हाथ से उसकी पीठ पर 5 से 6 बार ठोक मारे। इस प्रक्रिया के 2 से 3 बार दोहराएं। इससे उसके सीने में कफ बनेगा और निगला हुआ सिक्का बाहर आ जाएगा।
◆ गले में सिक्का फंसने पर बच्चे के पेट के ऊपरी भाग को दोनों हाथों से कसकर पकड़ें और झटके से दबाव डालते रहें। इससे सीने की सांस नीचे नहीं जाने पर ऊपर जाएगी और सिक्का बाहर निकल जाएगा।
◆ गले में सिक्का फंसने पर तेज खांसी होती है। ऐसे में बच्चे को तब तक खांसने बोलें जब तक की कफ न बन जाएं। कफ के साथ निगली हुई वस्तु भी बाहर आ जाएगी।
◆ अगर सिक्का नहीं निकल पा रहा हो और बच्चा नीला पड़ने लगे तो उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं। क्योकि समझदारी ही बचाव है।
Tags
स्वास्थ्य समाचार