बुरहानपुर/ 18 जनवरी 2021/- मध्य प्रदेश शासन की महत्वपूर्ण प्रणाली सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए आज जिला कलेक्टेªट कार्यालय में जिला कलेक्टर एवं दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाधान विषयों, विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों, लोकायुक्त कार्यालय भोपाल से प्राप्त पत्रों, मुख्यमंत्री निवास से प्राप्त पत्रों, सीमांकन, मिलावट से मुक्ति अभियान, पथ विक्रेता उत्थान योजना शहरी एवं ग्रामीण तथा समय सीमा पत्रों की गहनता से समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि समय-सीमा में कार्य संपन्न किया जाना सुनिश्चित करें।
प्रस्तावित मुख्यमंत्री भ्रमण कार्यक्रम के लिए हितग्राहीमूलक योजनाओं के तय किये गये लक्ष्य अनुसार शीघ्रता से कार्य करने के निर्देश दिये गये। बैठक में सीएमओ शाहपुर श्री धीरेन्द्र सिकरवार द्वारा किये गये कार्यो की प्रशंसा की गई एवं स्कूली बच्चों की डेªस तैयार करवाने के संबंध में, नवीन पात्रता पर्ची, गिरदावरी को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। पक्षी पालक, पोल्ट्री संचालकों की बैठक लेकर वर्तमान में चल रहे बर्ड फ्लू से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश देने हेतु पशुपालन विभाग को निर्देशित किया। अनपुस्थित रहने वाले अधिकारियों को नोटिस देने के निर्देश दिये गये। बैठक में अपर कलेक्टर श्री कैलाश वानखेडे़, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोंलकी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर श्री के.आर.बडोले, नगर निगम आयुक्त श्री भगवानदास भूमरकर, डिप्टी कलेक्टर श्री दीपक चौहान सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार