"नगरीय चुनाव" रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी किये नियुक्त

बुरहानपुर | 06-जनवरी-2021
मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के संबंध में वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम-2021 हेतु विस्तृत कार्यक्रंम जारी किया गया है। मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 5 के उपबंधों के अधीन रहते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए वार्डवार मतदाताओं की फोटोयुक्त सूची हिन्दी में देवनागरी लिपि में प्रारूप-1 में तैयार किये जाने के प्रावधान है।
   मध्य प्रदेश पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम-14 में नवीन संशोधन पश्चात अब ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों को प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी की स्थिति में पुनरीक्षण किये जाने का प्रावधान है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने जिला बुरहानपुर अंतर्गत विकासखण्ड खकनार एवं विकासखण्ड बुरहानपुर की मतदाता सूची तैयार करने हेतु रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किये है।
   उन्होंने खकनार विकासखण्ड हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नेपानगर सुश्री विशा माधवानी को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार खकनार श्री संजय वाघमारे को बनाया है। वहीं बुरहानपुर विकासखण्ड के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर श्री काशीराम बडोले को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार श्री मुकेश काशिव और दोनो विकासखण्ड के लिए अपीलीय प्राधिकारी अपर कलेक्टर बुरहानपुर होंगे। कलेक्टर ने निर्देेशित किया है कि सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पर्यवेक्षण तथा मार्गदर्शन में कार्य करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post