राम मंदिर निर्माण के लिए प्रभात फेरियों से हो रहा जनजागरण....गली गली गूंज रहे जयश्रीराम के जयकारे

बुरहानपुर  - अयोध्या धाम में श्रीराम जी के मंदिर निर्माण के लिए जनजागरूकता अभियान जारी है। इसके तहत प्रभातफेरियां निकाली जा रही है।
मंगलवार को सुबह महाजनापेठ में नागेश्वर मंदिर से प्रभातफेरी निकाली गई। रामभक्त मंजिरे बजाते हुए भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए निकले। 

गली-गली जाकर लोगों को राम मंदिर निर्माण के संबंध में जागरूक किया। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गजेन्द्र पाटिल ने बताया राम मंदिर निर्माण के संबंध में जनजागरूकता फैलाई जा रही है। प्रभातफेरियों से लोगों में जागरूकता आ रही है। राम मंदिर निर्माण के संबंध में जरूरी जानकारी दी जा रही है। जिलेभर में प्रभातफेरियों का दौर जारी है। इसमें जिलेभर के युवा शामिल हो रहे हैं।
प्रभातफेरी में महाजनापेठ पार्षद केडी पटेल, मंडल अध्यक्ष संदीप मुंशी, राजा इंगले, दर्शन पाटिल, मोहन भुजबल, रवि महाजन, राजेश बिडियारे सहित अन्य युवा शामिल हुए

Post a Comment

Previous Post Next Post