राजधानी भोपाल में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन..पुलिस द्वारा लाठीचार्ज...बुरहानपुर से भी बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेसी नेता-कार्यकर्ता

बुरहानपुर - केन्द्र सरकार द्वारा लागू किये गए कृषि कानूनो के विरोध में आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री और काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में प्रदेशभर के काग्रेस नेता-कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश के किसानों ने रैली निकालते हुए राजभवन का घेराव करने की योजना बनाई थी, हालांकि, राजभवन पहुंचने से पहले ही रोशनपुरा पर पुलिस ने कांग्रेसियों और किसानों को रोक लिया। भीड़ को तितर बितर करने के लिये पुलिस द्वारा वॉटर केनन और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। 
इस दौरान मची भगदड़ को नियंत्रित करने के लिये पुलिस द्वारा हल्के बल का प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज भी किया गया, जिसमें कई नेता-कार्यकर्ताओं को चोट भी आई।
भोपाल में आयोजित इस किसान रैली में बुरहानपुर से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय रघुवंशी कांग्रेस नेता रफीक गुल मोहम्मद पूर्व नेता प्रतिपक्ष मुन्ना अमर यादव,दिनेश शर्मा सहित बुरहानपुर के कई कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।
जिला अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने पुलिस द्वारा किये गए अमानवीय रवैय्ये को निंदनीय बताया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post