गांधीजी की पुण्यतिथि पर रैली व निबंध प्रतियोगिता आयोजित...सामाजिक न्याय विभाग ने सुभाष स्कूल में किया आयोजन

बुरहानपुर - गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा स्थानीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में रैली और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
 रैली में बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। रैली सुबह स्कूल से निकलकर पुष्पक बस स्टैंड होते हुए सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय पहुंची यहां रैली का समापन हुआ इसके पश्चात अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को उद्बोधन देकर मार्गदर्शन दिया गया साथ ही शपथ भी दिलाई गई। 
कार्यक्रम में पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, सामाजिक न्याय विभाग अधिकारी, गायत्री परिवार से अध्यक्ष वासन, नमूने प्रमोद मर्सकोले, सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय का स्टाफ मौजूद था। 
स्कूली छात्रा ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हमें अहिंसा का मार्ग दिखाया है तो वही कार्यक्रम के अंत में पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला ने जानकारी देते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में अगर नशा करना है तो पढ़ाई का नशा करो, देश के प्रति काम करने का नशा करो, अच्छे व विचारों का नशा करो।

Post a Comment

Previous Post Next Post