बुरहानपुर - केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के लिए बनाए गए तीन कानून और दिल्ली की सीमाओं पर उसे वापस लेने की मांग में बैठे हजारों किसानों के समर्थन में १8 जनवरी को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा हल्ला बोल ट्रैक्टर रैली निकाली गई।
बुरहानपुर में आज आयोजित हुई रैली का नेतृत्व पूर्व पीसीसी चीफ एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
यह रैली राजपुरा गेट से रवाना होकर पांडूमल चौराहा, बाई साहब की हवेली, फव्वारा चौक, सिटी कोतवाली, इकबाल चौक होते हुए नेहरू चौक पहुंचकर समाप्त हुई जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव ने एसडीएम को एक ज्ञापन देकर केंद्र सरकार के द्वारा नए कृषि कानून को वापस लेने की मांग की उन्होंने बताया कि केंद्र के द्वारा लाया गया यह काला कानून किसानों को बर्बाद कर देगा देश स्तर पर किसान दिल्ली में 2 माह से विरोध प्रदर्शन कर रहा है लेकिन केंद्र की गूंगी बहरी सरकार किसानों के आंदोलन पर ध्यान नहीं दे रही है नए कृषि कानून को लेकर 10 से अधिक बैठकों का आयोजन भी किसानों के साथ हो चुका है लेकिन मामला किसी नतीजे तक नहीं पहुंचा है।
उन्होंने मांग की कि केंद्र के द्वारा लाया गया नया कृषि कानून तुरंत वापस लिया जाए केंद्र सरकार जब तक इस कानून को वापस नहीं लेगी कांग्रेस इसका तब तक विरोध करती रहेगी ।
Tags
बुरहानपुर समाचार