बुरहानपुर पुलिस के हाथ लगा हाइवे पर लूट करने वाला गिरोह

बुरहानपुर - विगत दिनों इन्दौर इच्छापुर हाइवे पर मारपीट कर वाहनो से लूट करने वाले गिरोह को बुरहानपुर पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है।
घटना गत सितंबर माह की 28 तारीख की है जब फरियादी मो.सलीम पिता करम शेर आयु 22 वर्ष निवासी ग्राम सुरतगढ जामों अमेठी (उत्तर प्रदेश) ने निंबोला थाना हाजिर आकर बताया कि पीर बहलुल शाह दरगाह व इमली नाले के बीच हाइवे पर मेरे ट्रक युपी 36 टी 0556 से 04 अज्ञात बदमाशो द्वारा मुझे व मेरे कन्डेक्टर से मारपीट कर नगदी 30,000 व पर्स लूट कर ले गये थे । 
श्री राहुल कुमार लोढा पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर के घटना संज्ञान मे आते ही घटना को गंभीरतापूर्वक लेते हुये तुरंत टीम गठित की गई । 
श्री मनकामना प्रसाद अति.पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी नेपानगर के नेतृत्व में थाना प्रभारी निंबोला उनि विक्रमसिंह बामनियाँ व उनकी टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुये जब मुखबिर के जरिये सूचना मिली की कुंवरसिंह पिता अमृत भिलाला निवासी ग्राम बाकडी नेपानगर तथा साथीगणो द्वारा बहलुल शाह दरगाह व इमली नाले के बीच मारपीट कर रुपये छीन लिये थे । टीम द्वारा तलाश कर कुंवरसिंह पिता अमृत भिलाला निवासी ग्राम बाकडी से सख्ती से पूछताछ करने पर अपने अन्य साथियों के नाम बताये । मस्सू , अर्जुन दोनो निवासी चुना भट्टा नगर एवं राकेश डांवर नावथा टंकी नेपानगर के साथ लूट करना कबूल किया । 
लूटे गये रुपये पूछने पर बताया कि 7,500 रु . मेरे हिस्से मे आये थे जिसमें से 2,100 रु . शेष बचे बाकी खर्च हो गये । आरोपी से पैसे जप्त कर अन्य आरोपीयों के बारे मे सख्ती से पूछताछ की जा रही है । 
आरोपी ने दि .10 / 01 / 2021 को थाना खकनार क्षेत्र मे बैंल की घटना करना भी बताया । पूछताछ मे और भी खुलासे हो सकते है । 
इस सफलता में थाना प्रभारी उनि . विक्रमसिंह बामनियाँ , सउनि कमल मोरे , आर . अर्जुन , राजकुमार , सचिन , एवं ब्रजैश का अहम योगदान रहा ।

Post a Comment

Previous Post Next Post