इम्युनिटी बढ़ाता है - नारियल पानी के लगातार सेवन से कोविड-19 संक्रमण से बचा जा सकता है। क्योंकि नारियल पानी में ऐसे मिनरल पाए जाते हैं, जो इंसान की इम्यूनिटी पावर बढ़ाने का कार्य करते हैं। नारियलपानी में कैल्शियम, ग्लूकोज और कई ऐसे मिनरल होते हैं, जिसके पीने से हर इंसान की इम्युनिटी पावर मजबूत होती है। यदि इम्यूनिटी पावर मजबूत होगी तो निश्चित तौर पर कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है।
उच्च रक्तचाप की समस्या - उच्च रक्तचाप में दिन में दो बार नारियल पानी पीना चाहिए। नारियल पानी में पोटेशियम की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हमारे शरीर से सोडियम को बाहर निकलने की दर को बढ़ाने में हमारी मदद करता है। इससे रक्त प्रवाह के दौरान धमनियों पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता और ब्लड प्रेशर काबू रहता है।
ट्राई-ग्लिसराइड और कोलेस्ट्रॉल का स्तर घटाने में काफी मदद हो सकती है। यही नहीं, इसका नियमित सेवन करने से खून के थक्के जमने और हार्ट अटैक या फिर स्ट्रोक के कारण व्यक्ति की जान जान के खतरे को भी काफी कम किया जा सकता है।
थकान दूर करता है - अगर आप चलते-चलते काफी थक जाते हैं या आपको अस्वस्थ महसूस हो रहा है, तो एक नारियल पानी पीने से आपको इन चीजों में आराम मिल सकता है। इसलिए नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है।
पत्थरी को रोकता है - नारियल पानी के सेवन से पेशाब में पोटेशियम और साइट्रेस का स्तर बढ़ता है, और ये दोनों ही यौगिक कैल्शियम को किडनी में इकट्ठा होने और पथरी का रूप लेेने से रोकते हैं।
हैंगओवर को रोकता है - नारियल पानी में विटामिन- सी 27 प्रतिशत, मैगनीज 23 प्रतिशत, मैग्नीशियम 4 प्रतिशत, पोटेशियम 9 प्रतिशत और कैल्शियम 1 प्रतिशत पाया जाता है। वहीं, नारियल पानी में 95 प्रतिशत पानी की मात्रा रहती है जो हैंगओवर जैसी चीजों को उतारने में काफी मदद कर सकता है।
पाचन को मजबूत करता है - अगर आपको पेट की बीमारी है या फिर कब्ज है, तो नारियल पानी पीने से फायदा मिल सकता है। यह शरीर की पाचन शक्ति को बढ़ाता है। उल्टी, दस्त में भी इससे राहत मिलती है।
वजन कम करता है - वजन घटाने में यह काफी मददगार होता है। इसमें वसा की मात्रा बहुत कम होती है। करीब 240 ग्राम पानी में महज 42 कैलोरी होती है, जिसकी वजह से इससे सबसे अच्छा एनर्जी ड्रिंक माना जाता है। नारियल का पानी भूख को दबाने में भी मदद करता है, जिससे लंबे समय तक आपको पेट भरा हुआ लगता है।
डिहाइड्रेशन के समय मदद - शरीर में पानी की कमी के कारण एक तीव्र सिरदर्द, उल्टी और चक्कर आने से पीड़ित होता हैं. डिहाइड्रेशन के प्रभाव से छुटकारा पाने के लिए नारियल पानी पीना एक मीठा और स्वादिष्ट उपाय हैं. नारियल पानी का सेवन शरीर में निर्जलीकरण को संतुलित करने में मदद करता है।
बालों के लिये फायदेमंद - नारियल पानी में विटामिन ई की अच्छी मात्रा होती है इसलिए इसे रोजाना पीने से बाल मजबूत होते हैं। साथ ही वे घने, काले और रेशमी बनते हैं। इससे बालों का झड़ना भी बंद होता है।
हार्मोन्स को करे संतुलित - रोजाना सुबह नारियल पानी पीने से थायराइड हार्मोन्स संतुलित रहते हैं। इससे मोटापा बढ़ने की दिक्कत दूर होती है।
याददाश्त में सुधार - नारियल पानी में ग्लूटामाइन (एमिनो एसिड) होता है। यह दिमागी विकास में मदद करता है। साथ ही याददाश्त को भी बेहतर करता है। इसके अलावा, नारियल के पानी में ट्रांस-जेटिन (पौधों का डिवेलपमेंट हार्मोन) भी होता है, जो यह मस्तिष्क संबंधी समस्या जैसे एकाग्रता व स्मृति को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
