कोरोना काल में रखें सावधानियाँ...सब्जियों व फलों में लगे कीटनाशक इन आसान उपायों से कर सकते हैं साफ़

कोविड -19 के खतरे को देखते हुए फल और सब्जियों के इस्तेमाल में भी सावधानी बरतने की जरूरत है. 
लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए उन पर कीट नाशक दवाइयों का छिड़काव किया गया होता है जो कि हमारी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। 
हम आपको बताते है फलों व सब्जियों को कैसे सुरक्षित रखा जाए।
इस तरह धोए -

फलो और सब्जियों को 10 मिनट के लिए सिरका युक्त पानी में भिगोकर रख दे।फिर उन्हें रनिंग वॉटर से अच्छे से धो लें।

पालक, पत्ता गोभी, बंदगोभी आदि सब्जियों को गर्म पानी में नमक डालकर फिर उसे पानी से धोएं।

सब्जियों को डुबाने के लिए गर्म पानी के एक टब में 50ppm क्लोरीन की सिर्फ एक बूंद का उपयोग किया जा सकता है. 

बैंगन और गाजर को इमली के घोल वाले पानी से धोएं।

सब्जियों और फलो को चमकाने के लिए इन पर वैक्स लगा दिया जाता है। ऐसी सब्जियों व फलो को धोने के लिए 1 कप पानी, 1 चमच्च बेकिंग सोडा और अंगूर के रस के कुछ छींटे मार दे। 1 घंटे तक उसे ऐसे ही रहने दे। उसके बाद उसे साफ़ पानी से धोकर इस्तेमाल में ले।

शलगम, गाजर व आलू जैसी सब्जियों को कुछ देर साफ़ ब्रश या कपड़े से पोंछे और फिर इन्हें गुनगुने पाने से धो ले।

फूलगोभी जैसी सब्जियों को उबलते पानी में थोड़ी देर रखे और बाद में पानी से धो ले।

बंद गोभी जैसी पत्तेदार सब्जियों की ऊपरी परत को इस्तेमाल करने से पहले उतार ले। लोकी, तोरई, खीरा को छिलके उतार कर काटे।

◆  ऐसी समग्री जो जिन्हें पानी में डालकर नहीं रखा जा सकता है उन्हें 4-6 घंटे के लिए अलग रख दें ताकि इसके सम्पर्क मे कोई न आए।

FDA के मुताबिक, साबुन, डिटर्जेंट या किसी स्पेशल लिक्विड से खाने की चीजों को धोना सही नही हैं. 

मेडिकल संसार ग्रुप से जुड़ने के लिए इस नीली लाइन को टच करे 👈


Post a Comment

Previous Post Next Post