● एल्कोहल - एल्कोहल का सेवन आपके फैटी लिवर की समस्या को बढ़ा सकता है। एल्कोहल के सेवन से लिवर में फैट बढ़ता है। साथ ही इससे आपको कई अन्य बीमारियां हो सकती हैं।
● शुगर - फैटी लिवर की समस्या होने पर अपने आहार में शुगर से जुड़ी चीजों को शामिल ना करें। कैंडी, कूकीज, फ्रूट जूस और सोडा में शर्करा की मात्रा काफी ज्यादा होती है।
● रेड मीट - रेड मीट और बीफ का सेवन ना करें। इसमें उच्च मात्रा में सैचुरेटेड फैट होता है, जो आपकी समस्या को बढ़ा सकता है। ऐसे में इन चीजों को खाने से परहेज करें।
● जंक,फ्राइड फूड और वसायुक्त खाद्य पदार्थ - जंक फूड संतृप्त वसा में उच्च होते हैं. जंक फूड का बहुत अधिक सेवन लीवर की सूजन का कारण बन सकता है. यह स्वास्थ्य के लिए किसी भी प्रकार से हेल्दी नहीं माने जाते हैं.
● नमक - अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से शरीर में अतिरिक्त पानी जमा हो जाता है। इसलिए फैटी लिवर से बचने के लिए प्रतिदिन 1500 मिलीग्राम से कम सोडियम का सेवन करना चाहिए।
Tags
स्वास्थ्य समाचार
