नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 125 वीं जयंती ‘‘पराक्रम दिवस‘‘ के रूप में कलेक्ट्रेट सभागार में मनाई गई

बुरहानपुर-23 जनवरी 2021/- मध्य प्रदेश शासन द्वारा नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 125 वीं जयंती 23 जनवरी,  2021 को ‘‘पराक्रम दिवस‘‘ के रूप में मनाये जाने के निर्देश के परिपालन में आज प्रदेश के समस्त जिलों सहित जिला मुख्यालय बुरहानपुर के कलेक्टेट कार्यालय के सभाकक्ष में ‘‘पराक्रम दिवस‘‘ मनाया गया। 
इस अवसर पर कलेक्टर एवं दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह एवं बुरहानपुर विधायक श्री ठा.सुरेन्द्र सिंह द्वारा नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये गये।  
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्री के.आर.बडोले, डिप्टी कलेक्टर श्री दीपक चौहान, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुमन कुमार पिल्लई सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। ‘‘पराक्रम दिवस‘‘ के अवसर पर नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के अदम्य साहस एवं राष्ट्र के लिए उनके निःस्वार्स्थ सेवा का स्मरण किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post