1- हृदय -: शराब का अधिक मात्रा में सेवन करने से दिल की मांसपेशियां कमजोर होने लगती है। जिससे कारण ह्रदय तक पहुंचने वाला रक्त सही गति से वहां तक नहीं पहुंच पाता। और फिर हार्ट अटैक तथा हाई बीपी हो सकता है इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि शराब के दुष्परिणाम किस हद तक हमारी सेहत पर फर्क डाल सकते हैं।
3- पाचन तंत्र पर असर -: शराब का सेवन करने से पाचन तंत्र पर प्रतिकूल असर पड़ता है और इसके साथ ही यह पेट के जरूरी हिस्सों पर भी अपना दुष्प्रभाव डालती है ऐसे में पेट और पाचन तन्त्र अपना कार्य सही से नहीं कर सकते।
4- लीवर पर असर -: शराब का अधिक सेवन करने से लीवर में हेपेटाइटिस हो जाता है जिसे हम दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि हमारा लीवर खराब हो जाता है जिससे इंसान को भारी मूल्य चुकाना पड़ता है आपको जानकर हैरानी होगी कि महिलाओं में शराब से नुकसान पुरुषों की तुलना में अधिक होता है।
5- इम्यून सिस्टम -: हमारा इम्यून सिस्टम जो हमारे शरीर को सभी तरह की बीमारियों से बचाने और रोगमुक्त करने में मदद करते हैं ऐसे में जब हम शराब का सेवन करते हैं तब इस पर बहुत बुरा असर पड़ता है जो शराब के दुष्परिणाम में सबसे घातक हो सकता है इससे कैंसर से जुड़े हुए लोगों को खतरा समान्य लोगों के मुकाबले अधिक होता है।
6- अग्न्याशय -: शराब का सेवन करने से कुछ समय के लिए अग्न्याशय कन्फ्यूज हो जाता है जिसके कारण अग्न्याशय जो इन्जाइम बनाता है उसको यह छोटी आंत के पास भेजने की बजाए खुद ही अंदर निकालने लग पड़ता है जिससे अंत में सूजन होने लग पडती है और डायरिया दिल का तेजी से धड़कना या पेट के नीचे वाले हिस्से में दर्द शुरू हो जाती है।
7- आँखो की कमजोरी -: शराब का सेवन करने से शरीर में विटामिन बी की कमी आ जाती है जिससे आँखों में कमजोरी के साथ आँखों की मांसपेशियों को नुकसान होता है।
8- नपुंसकता का खतरा-
अधिक मात्रा में शराब का सेवन वीर्य को नुकसान पहुंचाता है. इससे वीर्य की क्वालिटी घट जाती है. साथ ही इससे हार्मोन का संतुलन भी बिगड़ जाता है , जिससे शुक्राणुओं पर बुरा असर पड़ता है. इसके परिणामस्वरूप व्यक्ति नपुंसक भी हो सकता है.
9- अवसाद-
शराब दिमाग से निकलने वाले हार्मोन का लेवल कम कर देती है. यही वही हार्मोन होता है जो हमें अच्छा महसूस करवाता है. शराब कुछ देर के लिये तो मूड को बेहतर बनाती है लेकिन बाद में यह हमें अवसाद के घेरे में ढकेल देती है.
10- कैल्शियम और विटामिन-डी के अवशोषण में बाधा-
शराब पीने से हमारी आंत कमजोर हो जाती है जिससे वह कैल्शियम और विटामिन डी अवशोषित नहीं कर पाता. इन जरुरी मिनरल्स की कमी की वजह से हड्डियों पर बड़ा ही बुरा असर पड़ता है. शराब B12 के लेवल को घटा देती है,और उसका कम निर्माण करती है.
Tags
स्वास्थ्य समाचार