सर्दियों में परेशान कर सकती हैं ये 11 बीमारियां, जानें इनसे बचने के उपाय

जानिए ठंड में होने वाले यह 10 रोग और उनके लिए आसान उपचार - 

1 कब्ज़ की समस्या - ठंड के मौसम में कब्ज की समस्या होती है। खास तौर से पाचन संबंधी कारणों से यह समस्या और बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए इस मौसम में पानी खूब पीना चाहिए। भोजन के पश्चात जीरा पावडर खाने से पाचन क्रिया भी ठीक रहेगी।

2 सिर दर्द - कई लोगों को ठंडी हवा एवं ठंड के कारण सिरदर्द होता है, जो आसानी से कम नहीं होता। ऐसा होने पर दूध में जायफल घिसकर माथे पर इसका लेप करें। इससे काफी जल्दी सिरदर्द में आराम मिलेगा।

3 होंठों का फटना - सर्दी में त्वचा के साथ-साथ होंठों का फटना आम बात है। फटे होंठों पर कोकम का तेल लगाने से काफी फायदा होता है। इससे होंठों की त्वचा नर्म और मुलायम ही हो जाती है।

4 एड़ि‍यां फटना - सर्द मौसम में एड़ि‍यां फटने की समस्या भी बहुत होती है जिसे बिवाइयां फटना कहते हैं। ऐसा होने पर एड़ि‍यों पर प्याज का पेस्ट या फिर ग्रीस लगाने से आराम मिलेगा।

5  खांसी होना - सर्दियों में प्रायः छाती में बलगम जमा हो जाता है और ऐसा होने पर काफी परेशानी होती है। इसके लिए अंजीर का सेवन करें। इससे बलगम निकलेगा तथा खांसी में राहत मिलेगी।

6 बुखार आना - सर्दी अधि‍क लग जाने पर बुखार आना भी आम है। इससे बचने के लिए दिन में तीन बार अजवाइन के चूर्ण का प्रयोग करना फायदेमंद होता है। इससे ठंड का बुखार जल्दी उतर जाएगा। 

7 सर्दी-जुकाम,गले मे ख़राश होना - खांसी, जुकाम, बुखार साथ में होने पर पुदीने के पत्तों की चाय बनाकर शकर या नमक मिलाकर पीने से लाभ होता है। गुनगुने पानी से गरारे करने से फायदा हो सकता है.

8 ब्लडप्रेशर - सर्दी के दिनों में रक्तचाप अधि‍क होने से हृदय संबंधी तकलीफें भी हो सकती है। इसके लिए भी आपको व्यायाम और सही उपचार पर ध्यान देने की जरूरत होगी।

9 जोड़ों में दर्द होना - ठंड के मौसम में अक्सर जोड़ों के दर्द की शिकायत रहती है। इससे निजात पाने के लिए धतूरे के पत्तों पर तेल लगाकर गर्म करें और दर्द वाले स्थान पर बांध दें। इससे दर्द में आराम मिलता है।

10 सांस की समस्या - सर्दी के दिनों में आम तौर पर सांस लेने में तकलीफ हो सकती है लेकिन अस्थमा के रोगियों को इससे बहुत दिक्कत हो सकती है। ठंडी हवा या ठंडे स्थानों पर जाने से आपकी यह समस्या गंभीर हो सकती हैं। इससे बचने के तरीकों को ठीक से जान लें और दवा साथ रखें।

11 हाथ पैर ठंडे रहना - कुछ लोग चाहे कितने कपड़े पहन लें, हाथों और पांव को ढककर रखें, लेकिन उनके हाथ पैर ठंडे ही रहते हैं. यह कई लोगों के साथ होता ऐसे में आपका ब्लड सर्कुलेशन भी अनकंट्रोल हो जाता है. इससे बचने के लिए हाथों-पैरों में ग्लव्स और मोजे पहने रहें. साथ ही एक्सरसाइज करें ताकि आपके शरीर में गर्माहट बनी रहे. गर्म तेल से मालिश भी करने से लाभ होगा।


ये भी देखिये.......🇮🇳👈इस तिरंगे को टच कर वीडियो देखें

Post a Comment

Previous Post Next Post