भारत में करीब 60 फीसदी लोगों में आयरन की कमी के कारण एनीमिया की बीमारी पाई जाती है।
शरीर में आयरन की कुल मात्रा हमारे शरीर के वजन के हिसाब से 3 से 5 ग्राम तक होती है। पर जब आयरन की इस मात्रा में कमी आने लगती है, तो इसके कारण हीमोग्लोबिन का बनना कम हो जाता है, जिससे शरीर में खून की कमी हो जाती है। खून की इसी कमी के कारण लोगों को एनीमिया (Anemia)की बीमारी हो जाती है।
आयरन की कमी के 12 लक्षण -
1. शारीरिक थकावट - जब शरीर में अत्यधिक आयरन की कमी होती है, तो ये सिर्फ शारीरिक थकावट ही नहीं पैदा करती बल्कि मानसिक थकावट को भी ट्रिगर करती है।
2.बहरापन - आयरन की कमी के कारण आपको कान से जुड़ी परेशानी हो सकती है। ऐसे में अपने डॉक्टर से बात करें और इसके लिए उपयुक्त उपचार करवाएं।
3.बाल झड़ना - बालों की ग्रोथ और उसकी मजबूती शरीर में विशेष तरीकों के न्यूट्रिएंट्स से जुड़ा हुआ है। ऐसे में आयरन की कमी बाल झड़ने का कारण बन सकता है। इसलिए अगर आपके बाल लगातार झड़ रहे हैं या सामान्य से अधिक कमजोर हो रहे हैं, तो आपको आयरन की कमी हो सकती है।
4.मुंह में छाला - बार-बार मुंह में छाला होना भी आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। आयरन की कमी के कारण मुंह में सफेद फफोले हो सकते हैं। इसलिए अगर आपको लगातार मुंह में बिना किसी विशेष कारण छाले की परेशानी रहती है, तो ये आयरन की कमी हो सकती है।
5.सिर दर्द व चक्कर आना - सिरदर्द और माइग्रेन कई चीजों के कारण हो सकते हैं जैसे कि डिहाईड्रेशन या सर्दी आदि। लेकिन आयरन की कमी भी इसे प्रभावित कर सकती है। अगर आपको अधिक सिरदर्द हो रहा है या ये अधिक गंभीर हो रहा है तो ये आयरन की कमी का संकेत हो सकता है।
6. अजीबोगरीब क्रेविंग(तलब) - असामान्य पोषण और बिना पोषण वाली चीजें खाने से आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। जैसे कि मिट्टी, गंदगी, राख, चॉक और स्टार्च जैसे गैर-खाद्य पदार्थों को खाने का मन। दरअसल, आयरन की कमी के सबसे आम लक्षणों में से एक बर्फ खाने या चबाने की इच्छा है।
7. ज्यादा ठंड लगना - अगर आपको ज्यादा ठंड लगती है तो आपको आयरन की कमी हो सकती है। आयरन कई प्रकार के कार्यों के लिए महत्वपूर्ण है जो, हमारे शरीर को सही तापमान को संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं।
8.पैर हिलाने की बीमारी - अगर कोई बिना मतलब के पैर हिलाता है, तो उसे आयरन की कमी हो सकती है। साथ ही अगर आपके पैर में कभी-कभी खुजली और जलन की परेशानी होती है, तो भी ये आयरन की कमी का संकेत है।
9.स्मरण शक्ति की क्षति - क्या आप छोटी चीजों को भी भूल रहे हैं? तो, शायद ये आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। साथ ही अगर आप इंफेक्शन के प्रति अधिक संवेदनशील हैं और जल्दी से बीमार पड़ जाते हैं, तब भी ये आयरन की कमी हो सकती है। तो अगर आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत रखना चाहते हैं, तो आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों को खाएं।
10. एक्सरसाइज करने में परेशानी - आयरन की कमी के कारण आपको एक्सरसाइज करने में परेशानी आ सकती है। अगर आप चाह कर भी उतना एक्सरसाइज नहीं कर सकते हैं या आप सीढ़ियों से चलने जैसी सरल चीजें करते हुए सांस छोड़ते हैं, तो आपको आयरन की कमी हो सकती है।
11. मासिक धर्म में अधिक रत्क्तस्त्राव होना - महिलाओं को हर महीने मासिक धर्म के दौरान अधिक रक्तस्त्राव होता है तो उनमें ब्लड अधिक मात्रा में कमी हो सकती है क्योंकि हर महीने ब्लड की इतनी कमी होने पर शरीर में इतनी जल्दी ब्लड बन नहीं पाता है। ऐसे लक्षण यदि आपको दिखाई देते हैं तो उसको नजरअंदाज न करें।
12. भंगुर हुए नाखून - आयरन की कमी का एक बहुत कम सामान्य लक्षण भंगुर नाखून है, यह अक्सर टुटे नाखूनों से शुरू होता है जिसमे आसानी से दरार पड़ जाती है।