10 जरूरी टिप्स जो आपको इस कोरोना काल की सर्दियों में भी रखेगी सेहतमंद

सर्दियों में हमें खुद को स्वस्थ और सेहतमंद रखना बहुत जरूरी है।


आइए आपको बताते हैं महामारी के दौरान सर्दियों में खुद को सेहतमंद रखने के 10 बेहद जरूरी टिप्स।



1. दिन की शुरुआत एक ग्लास गुनगुने पानी और नींबू के रस से करें 


2. सीजनल फल खाएं -


सर्दियों में आने वाले फल जैसे- आंवला, संतरा, अमरूद, मैंडरिन्स, अनार, सेब और अंगूर आदि का सेवन करें क्योंकि ये सभी फल विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, फॉलिक एसिड और दूसरे ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो आपको सर्दियों में स्वस्थ रखते हैं। 



3. हेल्दी फैट्स का सेवन करें -


खाना बनाने के लिए देसी घी, तिल का तेल, मूंगफली का तेल आदि का इस्तेमाल करें। अगर आप रोज सुबह एक मुट्ठी तिल के बीज खाएंगे, तो ये आपके शरीर को गर्म रखेगा और साथ में जरूरी फैटी एसिड्स, विटामिन ई, आयरन और कैल्शियम की जरूरत भी पूरी करेगा।


4. सब्जियों और साग का सेवन जरूर करें -


सर्दियों के मौसम में हरी सब्जियों जैसे- सरसों का साग, मूली की पत्तियां या साग, चुकंदर की पत्तियां, मेथी, पालक आदि का सेवन जरूर करें क्योंकि इनसे आपको अच्छी मात्रा में आयरन, फाइबर, फॉलिक एसिड और कैल्शियम मिलता है। 



5. गर्म मसालों वाला दूध या कहवा पिएं -


एक पैन में एक कर दूध लें और इसमें 1-2 छोटी इलायची, 1 चुटकी दालचीनी पाउडर, 1-2 काली मिर्च या चुटकी भर काली मिर्च पाउडर, चुटकी भर जायफल का पाउडर और चुटकी भर हल्दी डालें। इन सभी को अच्छी तरह मीडियम आंच में उबाल लें और फिर छानकर ए चम्मच शहद मिलाकर गर्म-गर्म ही पिएं।


6. त्वचा की ड्राईनेस (रूखेपन) का कारण बनती है ठंडी हवा -


अपने शरीर और चेहरे पर अच्छे मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें। नहाने से पहले तेल का मसाज करने से त्वचा स्वस्थ रहती है।


7. अपने पैर को गनुगुने पानी में सोंठ या एसेंशियल ऑयल्स डालकर भिगोएं -


गुनगुने पानी में थोड़ा सा सोंठ पाउडर या फिर रोज़ एसेंशियल ऑयल और समुद्री नमक डालकर 10 मिनट तक भिगोए रखें। इसके बाद एक प्यूमिस स्टोन की मदद से डेड स्किन सेल्स को हटाएं और फिर पैरों को सुखाकर थोड़ा सा कैस्टर ऑयल लगाएं। इसके बाद मोजा पहन लें। आप चाहें तो अपने पैरों में तिल या बादाम का तेल भी लगा सकते हैं। 


8. स्कैल्प को ड्राई रखने से हो सकता है डैंड्रफ -


सर्दियों के मौसम में आपको स्कैल्प को ड्राई नहीं रखना चाहिए क्योंकि इसकी वजह से डैंड्रफ या फंगल इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। रूखेपन के कारण सिर के हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित होता है। अपने स्कैल्प को हाथों से तेल लगाकर अच्छी तरह मसाज करें। आप बालों में बादाम का तेल, भृंगराज तेल या ब्राह्मी का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। 



9. थोड़ी देर धूप में बैठें -


सुबह के समय या फिर दिन में 20-30 मिनट धूप में जरूर बैठें। धूप से शरीर में विटामिन डी बनता है। विटामिन डी सिर्फ इम्यूनिटी नहीं बढ़ाता है, बल्कि हड्डियों को मजबूत बनाता है और कैल्शियम को रेगुलेट करने, ब्लड शुगर को बैलेंस करने और वजन घटाने में भी विटामिन डी का योगदान होता है।


10. सीजनल डिप्रेशन से बचें -


सर्दियों के मौसम को कुछ लोग आलस और थकान वाला मौसम मानते हैं, जिसके कारण वो सीजनल डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं। चिंता और तनाव कम करने वाली सही डाइट लेकर आप इसे कम कर सकते हैं। इसके अलावा धूप में बैठने से, योग या ध्यान करने और मंत्रोच्चार से ऐसे लोगों का मूड सही हो सकता है। आपको ऐसे काम करने चाहिए, जो आपको खुशी देते हैं। हर्बल नर्व्स टॉनिक जैसे- अश्वगंधा, ब्राह्मी आदि को अपने डाइट में शामिल करें।


Post a Comment

Previous Post Next Post