नेपानगर करेगा वोट’’ विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए किया जा रहा है प्रेरित "नेपानगर विधानसभा उप निर्वाचन-2020"


बुरहानपुर 21-अक्तूबर-2020


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार विधानसभा उप निर्वाचन 2020 नेपानगर-179 हेतु स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदाताओं को ‘‘कोरोना को हराना है, लोकतंत्र को जिताना है’’ की थीम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।


निर्वाचन आयोग द्वारा कोविड-19 संक्रमण से मतदान केन्द्र को पूर्णत: सुरक्षित रखने के लिए कोविड-19 के नियमानुसार व्यवस्थाएं की जा रही है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बैनर, पोस्टर और ईव्हीएम/वीवीपीएटी का प्रदर्शन कर दिखावटी मतदान के दौरान मतदाताओं के दोनों हाथों को सेनिटाईज कर, 6 फीट की दूरी के गोले में खडा कर और मास्क लगाकर ही मतदान केन्द्र में प्रवेश दिया जाकर, हाथों में ग्लब्स पहनकर वोट डालने का अभ्यास कराया जा रहा है साथ ही मतदान केन्द्रों पर की जाने वाली व्यवस्थाओं जैसे प्रत्येक मतदान केन्द्र पर छाया हेतु टेंट लगाया जायेगा, महिला एवं पुरूष हेतु पृथक-पृथक कतार होगी, मतदान केन्द्र पर स्वास्थ्य कर्मी द्वारा मतदाताओं की थर्मल स्केनिगं की जाकर गलब्स वितरित किये जायेगें, मतदान केन्द्र पर प्रवेश एवं केन्द्र से बाहर निकलने के बाद हाथों को सेनिटाईज किया जावेगा, केन्द्र पर विश्राम कक्ष में छाया एवं पानी की समुचित व्यवस्था होगी.



मतदाताओ के साथ मतदान केन्द्र पर आने वाले छोटे शिशुओं के लिए आवश्यक खिलौने, पानी आदि की व्यवस्था की जावेगी, मतदान केन्द्र को सैनिटाईज मतदान के एक दिन पूर्व व तुरंत बाद किया जायेगा, केन्द्र पर डस्टबिन होगा जिसमें ग्लब्स, पीपीई किट आदि डाला जायेगा एवं पालीथीन में रखकर उसको सैनिटाईज किया जायेगा तथा पालीथीन की थैली का विहीत रीति से डिस्पोजल करने के लिये पृथक से व्यवस्था की गई है। इस प्रकार मतदान केन्द्र कोविड-19 से पूर्णत: सुरक्षित है ‘‘डरे नहीं, वोट अवश्य करें’’ वोट करेगा हर मतदाता, तभी बनेगा लोकतंत्र का भाग्य विधाता।


रंगोली के माध्यम से किया मतदान के लिए प्रेरित


    नेपानगर विधानसभा उप निर्वाचन में मतदान के लिए नेपानगर क्षेत्र के नागरिकों को प्रेरित करने हेतु स्वीप अभियान के तहत विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में रंगोली के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाई जा रही है। स्वीप के नोडल अधिकारी श्री सुमन कुमार पिल्लई ने बताया कि स्वीप अभियान के तहत मतदाताओं में जागरूकता लाने के लिए गठित दल द्वारा रंगोली, मतदान शपथ जैसी अन्य गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post