बुरहानपुर - मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस ने खंडवा के मांधाता और बुरहानपुर की नेपानगर विधानसभा में चुनावी प्रचार-प्रसार के लिए युवा नेता व विधानसभा अध्यक्ष हर्षित ठाकुर को अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
ये नियुक्ति युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुणाल चौधरी ने की है।
खंडवा-बुरहानपुर की दोनों विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने प्रत्याषियों की घोषणा की जा चुकी है।
कांग्रेस प्रत्याशी के चुनावी प्रचार-प्रसार में तेजी लाने और व्यापक स्तर पर जीत हासिल करने के लिए चुनाव प्रचार के लिए प्रभारी नियुक्त किया है।
दोनों जिलों में विधानसभा सीट के लिए नियुक्ति बाद युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों में हर्ष व्याप्त है।
Tags
बुरहानपुर समाचार