खंडवा (शेख़ आदिल) - लायंस क्लब ऑफ खंडवा ओजस ने बुधवार को मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमा का प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम आयोजित किया।खंडवा के लोकप्रिय कलाकार धर्मेंद्र जौहरी ने लगभग 3 घंटे तक महिलाओं और बच्चों को मिट्टी के गणेश जी बनाने का प्रशिक्षण दिया।
लायंस क्लब खंडवा ओजस अध्यक्ष संजना खत्री ने बताया कि आज बुधवार दोपहर 12:00 बजे से पदम नगर मैं एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया इसमें ओजस क्लब के सभी सदस्य शामिल रहे,साथ ही अन्य कुछ समाजसेवी भी शामिल हुए। इसमें खंडवा के लोकप्रिय कलाकार धर्मेंद्र जोहरी ने उपस्थित जन समुदाय को मिट्टी से गणेश जी बनाने का प्रशिक्षण दिया और पर्यावरण हित में इसे दूसरों तक पहुंचाने की अपील भी की।कार्यक्रम लगभग 3 घंटे तक जारी रहा।इस अवसर पर हर्षा शर्मा,काजल विधानी,रजनी जिंदाणी,लायन संजय विधानी, लायन कमल नागपाल,लायन विनोद चंचलानी सहित अनेक लोग उपस्थित हुए।