खंडवा (शेख़ आदिल) - श्याम बाई निवासी डोंगलिया को प्रसव पीड़ा हुई, जिसके लिए खालवा की 108 एम्बुलेंस में ईएमटी सचिन यादव एवं योगेश मूसरे तुरंत रवाना हुए !!
महिला को लेकर खालवा की 108 अस्पताल की और रवाना हुई, किन्तु रास्ते में अत्यधिक प्रसव पीड़ा को देखते हुए ईएमटी सचिन यादव ने एम्बुलेंस में ही प्रसव करने का निर्णय लिया !
महिला ने एक स्वस्थ्य बालक को जन्म दिया। तत्पश्चात जच्चा बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया गया ! उक्त कार्य मे 108 के ईएमटी सचिन यादव एवं पायलट योगेश मूसरे का कार्य सराहनीय रहा !!
हमारी 108 एम्बुलेंस में सभी ईएमटी को हर मुश्किल घड़ी में कार्य करने का प्रशिक्षण दिया जाता है ! उसी को चरितार्थ करते हुए ईएमटी सचिन यादव एवं पायलट योगेश मूसरे द्वारा महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया एवं उन्हें सुरक्षित अस्पताल में भर्ती कराया गया !!