भोपाल - म.प्र. बोर्ड के कक्षा 12वीं के नतीजे 27 जुलाई घोषित किए जाएंगे, यह नजीते 27 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे घोषित किए जाएंगे।
रिजल्ट जारी होने पर छात्र mpbse.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
बता दें कि एमपी बोर्ड 10 वीं के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं, अब सिर्फ 12 वीं के परिणाम घोषित किया जाना शेष है, इससे पहले मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की ओर से कहा गया था कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में 12वीं के परिणाम घोषित होंगे, जिसके लिए अब तारीख का ऐलान भी कर दिया गया है।