दाँत दर्द को दूर करने के घरेलू उपाय - इन उपायों को अपना कर आप दर्द से छुटकारा पा सकते हैं

दाँत दर्द को दूर करने के घरेलू उपाय - इन उपायों को अपना कर आप दर्द से छुटकारा पा सकते हैं -

◆ लौंग - एक लौंग को दांत के नीचे दबाकर रखने से दांत दर्द में आराम मिलता है। लौंग का तेल भी दर्द को भगाने में प्रभावी होता है।

◆ लहसुन - दांत में दर्द होने पर लहसुन को चबा लें। इसके अन्दर मौजूद Allicin  प्राकृतिक जीवाणुरोधी एजेंट है। दांत दर्द को खत्म करता है।

◆ चुटकी भर हींग को मौसमी के रस में मिलाकर रूई में लगा लें। दर्द वाले दांत के पास रखें। यह दांत का दर्द दूर करने का सबसे अच्छा घरेलू उपचार है।

◆ हल्दी - हल्दी एक प्राकृतिक Antibiotics है। हल्दी, नमक और सरसों के तेल के पेस्ट को दर्द वाले दांत पर लगाना चाहिए।

◆ प्याज़ - प्याज अपने गुणों के कारण मुंह के जीवाणु एवं बैक्टीरिया को नष्ट कर देते हैं। दांत में दर्द होने पर प्याज के टुकड़े को दांत के पास रखें, या चबाएं।

◆ बेकिंग सोडा - रूई को पानी में डालकर निचोड़ लें। इसमें       

बेकिंग सोडा छिड़कें, फिर इसे दर्द वाले दांत पर अच्छी तरह घुमाएं। इसके अलावा गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा डालकर उससे कुल्ला करें।

◆ काली मिर्च पाउडर - दांतों में ठण्डा एवं गरम लगने से होने वाले दर्द के लिए काली मिर्च पाउडर और नमक को बराबर मात्रा में मिलाएं। इसमें कुछ बूंद पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे दर्द वाली जगह पर लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। दर्द ठीक हो जाता है।

◆ अमरूद - अमरूद के पेड़ की ताजी पत्तियों को साफ करके मुंह में रख कर चबाएं।

◆ हाइड्रोजन पेरोक्साइड - हाइड्रोजन पेरोक्साइड से कुल्ला करें। यह दर्द और सूजन को ठीक करता है। बैक्टीरिया को दूर करता है। इसके अलावा यह दांतों में लगे Plaque एवं मसूड़ों से निकलते खून की समस्या को भी दूर करता है।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post