प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर वृद्धाश्रम में सेवा कार्य, भाजपा नेताओं ने बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद


बुरहानपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत वृद्धाश्रम में सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश पावरलूम फेडरेशन के अध्यक्ष श्री जयंतीलाल नवलखे द्वारा किया गया।


कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं 25 कार्यक्रमों के प्रभारी दिलीप श्रॉफ, जिले के कार्यक्रम प्रभारी मनोज टंडन, फेडरेशन के डायरेक्टर दिनकर पाटील एवं सुभाष तांदले, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. मनोज अग्रवाल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


इस अवसर पर अतिथियों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और सेवा कार्य में सहभागी बनकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उपस्थितजनों ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी सेवा केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना और संस्कारों का प्रतीक भी है।

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद चंपालाल सूर्यवंशी, पूर्व जिला कार्यालय मंत्री अशोक कुरील, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्रीमती उमा कपूर, अजय रावतोले, पार्षद राजा इंगले, निलेश दलाल, भरत मराठा एवं गोविंद महाजन सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post