
बुरहानपुर - मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण विभाग के भोपाल आदेश अनुसार प्रदेश में 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक एचआईवी सघन जागरूकता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है l बुरहानपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेंद्र कुमार वर्मा के आदेश अनुसार बुधवार को ग्राम पंचायत रंगाई में 41 लोगों कि एचआईवी सिफिलिस जांच स्क्रीनिंग करके उपस्थित लोगों को एचआईवी वायरस के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई l सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार अस्पताल के आईसीटीसी परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया द्वारा उपस्थित लोगों को एचआईवी सिफिलिस की बीमारी से जागरूक किया गया एवं उनको एचआईवी वायरस के प्रमुख लक्षणों के बारे में जानकारी प्रदान की गई l खकनार परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने बताया कि अगर यह लक्षण किसी भी व्यक्ति के अंदर दिखाई दे तो अपने आसपास की आईसीटीसी केंद्र में जाकर एचआईवी की नि:शुल्क जांच करवा ले और अगर रिपोर्ट में पॉजिटिव आ जाए तो घबराने की कोई जरूरत नहीं उस मरीज को एआरटी केन्द्र बुरहानपुर से नि:शुल्क दवाई उपलब्ध करवाई जाती है व्यक्ति को एचआईवी के वायरस से लड़ना चाहिए और दवाई का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए l समय पर दवाई का सेवन करने से व्यक्ति की इम्युनिटी पावर को बनाए रखता है l एचआईवी के वाइरस को हारने के लिए जुनून और जज्बा होना चाहिए l *एचआईवी के प्रमुख लक्षण बताएं* जैसे बार-बार टी.बी.की संक्रमित बीमारी से ग्रसित हो जाना,रात को सोते समय त्यधिक पसीना आना, दो से तीन माह तक लगातार बुखार आना,शरीर का वजन अचानक काम हो जाना,बार-बार दस्त लग जाना अगर यह लक्षण दिखाई दे तो अपने आसपास की आईसीटीसी केंद्र में जाकर जांच करवा ले और समय-समय पर एआरटी केंद्र से दवाई का सेवन ले l शिविर में उपस्थित कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर ऋतु डुडवे,आशा कार्यकर्ता मालती सुरेश,ग्राम खड़की की आशा कार्यकर्ता आबिदा दोलत खान,एवं एमटीएस अतुल इंगले आदि शिविर मे उपस्थित थे ।