संभाजीनगर। भारतीय सेन समाज की राष्ट्रीय एवं महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 27 सितंबर 2026 को महाराष्ट्र के संभाजीनगर स्थित श्री विमलनाथ जैन मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र सहित विभिन्न क्षेत्रों से सेन समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता भारतीय सेन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट श्री पुखराज जी राठौड़ ने की। कार्यक्रम में महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष श्री रमेश जी बनभेरु (अहिल्यानगर) मुख्य अतिथि तथा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री दीपक जी सेन (इंदौर) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में सेन समाज के सामाजिक एवं शैक्षणिक उत्थान से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने, संगठन को मजबूत करने तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता एवं प्रयास बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
बैठक में बांधवगढ़, मध्यप्रदेश में संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज का भव्य स्मारक मंदिर निर्मित करने का संकल्प लिया गया। इस पहल को सेन समाज की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
इसके अलावा भारतीय सेन समाज के 9वें राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन वर्ष 2027 में करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। महासम्मेलन को व्यापक एवं प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर सहमति बनी।
राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार
बैठक के दौरान भारतीय सेन समाज की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं। इनमें बुरहानपुर के वरिष्ठ साहित्यकार एवं पुरातत्वविद् वैद्य श्री सुभाष माने जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया।
रमेश जी बनभेरु को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एवं राजस्थान का प्रभारी नियुक्त किया गया।
राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा टांक पंढरपुर निवासी को नियुक्त किया गया।
इसी क्रम में पलसुद, बड़वानी के श्री मनोज जी सेन को मध्यप्रदेश प्रदेशाध्यक्ष, अहिल्यानगर के श्री रमेश जी बनभेरु को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तथा श्री दिलीप जी पंवार को महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही सेन समाज के सामाजिक एवं संगठनात्मक विकास के लिए अन्य सम्माननीय सदस्यों को भी विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
नवनियुक्त पदाधिकारियों से समाज को संगठित करने, युवाओं एवं विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने तथा समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया गया।
बैठक के सफल आयोजन के लिए संभाजीनगर के श्री संतोष जी गोला जी एवं समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सभी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
Tags
बुरहानपुर समाचार
