बुरहानपुर _शिक्षक दिवस के अवसर पर रघुनाथ मंदिर के आराधना सभा कक्ष में आयोजित समारोह में. उक्त बात समिति की अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत ने कही l
उन्होंने बताया कि शिक्षक ही जीवन का उद्धारकर्ता होता है l
समिति ने पूर्व प्राचार्य अयरे सर, खेलकूद समिति के शिक्षक जगदीश हजारी, संस्कृत की शिक्षिका ममता शर्मा शासकीय सुभाष स्कूल में कार्यरत है नितिन सहगल आर्य समाज को शाल श्रीफल, पुष्प मालाओं से सम्मानित किया।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक राजीव खेड़कर ने. अपने संबोधन में कहा कि चीन के दार्शनिक कन्फ्यूशियस ने बताया था कि ,केवल सीखना है तो पढ़ो ,समझाना है तो लिखो और विषय पर महारथ हासिल करना है तो पढाओ।
उन्होंने अनेक शिक्षकों के उदाहरण देकर शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। समिति के मंसूर सेवक, अताउल्लाह खान, देवचंद शर्मा
कार्यक्रम का संचालन पालक संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश भगत ने किया, आभार धर्मेंद्र सोनी ने माना. आयोजन की सफलता में राजकुमार बचवानी ,विजय राठौर, मोहन दलाल नंदकिशोर वाणे आदि की महती भूमिका रही.
Tags
बुरहानपुर समाचार
