क्या कैब ड्राइवर ट्रैफिक में फंसने पर मांग सकता है एक्स्ट्रा पैसे? जानिए नियम

आजकल कहीं भी जाने के लिए हमें घंटों ऑटो या बस का इंतजार नहीं करना पड़ता, क्योंकि एक बुकिंग करने पर कैब सीधे आपके घर के सामने आ जाती है. अगर आप भी कैब बुक करते हैं, तो किराए से जुड़ी कुछ जरूरी बातें जानना आपके लिए महत्वपूर्ण है.

मान लीजिए आपने कहीं जाने के लिए कैब बुक की, लेकिन सफर के दौरान ट्रैफिक जाम मिलने की वजह से यात्रा का समय बढ़ जाता है तो क्या आपको किराए के अलावा एक्स्ट्रा पैसे देने पड़ेंगे? अगर आप भी अक्सर कैब से सफर करते हैं तो इस बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है.

कैसे तय होता है किराया?

दरअसल, ऐप बेस्ड कैब का किराया ऐप और तय नियमों के मुताबिक तय होता है. ऐसे में अगर रास्ते में ट्रैफिक जाम मिल जाए तो ड्राइवर आपसे अपनी मर्जी से पैसे नहीं ले सकता है. अगर किराए में किसी तरह का कोई बदलाव भी होगा तो वो ऐप में दिखाई देगा, लेकिन ड्राइवर आपसे खुद से पैसे नहीं मांग सकता है.

ट्रैफिक जाम में फंसने पर देना होगा किराया?

अगर रास्ते में जाम की वजह से ज्यादा समय लगता है तो ड्राइवर आपसे केवल ऐप की स्क्रीन पर दिख रहे किराए के ही पैसे मांग सकता है. यानी ड्राइवर आपसे किराए के अलावा पैसे नहीं मांग सकता है. इसलिए पैसे ज्यादा देने से पहले ऐप में दिख रहे फाइनल किराए को जरूर चेक करें और उसी के हिसाब से ड्राइवर को पैसे दें. 

एक्स्ट्रा पैसे मांगे ड्राइवर तो तुरंत करें शिकायत

अगर ड्राइवर आपसे ऐप में दिख रहे किराए के अलावा भी पैसे मांग रहा है तो आप उसके खिलाफ शिकायत कर सकते हैं. 

इसके लिए आप कैब ऐप के Help सेक्शन में जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
एक बात का ध्यान रखें, कि कुछ सबूत अपने पास संभालकर रखें, ताकि शिकायत के समय आपके काम आ सके, जैसे फाइनल किराया, राइड की जानकारी. 

Post a Comment

Previous Post Next Post