म. प्र.राज्य मिशन एड्स सुरक्षा अभियान के अंतर्गत ग्राम बलवाड़ा में लगा एचआईवी और सिफलिस जाच शिवीर, आईसीटीसी परामर्शदाता ने किया लोगों को जागरूक



बुरहानपुर कलेक्टर श्री हर्ष सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेंद्र कुमार वर्मा के निर्देश अनुसार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार अस्पताल के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ.पुष्पेंद्र जामले के मार्गदर्शन मे ग्राम बलवाड़ा मे एचआईवी और सिफलिस जाच शिवीर का आयोजन किया गया था l 
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार अस्पताल के आईसीटीसी परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने उपस्थित महिलाओं और पुरुषों को समझाया की समय समय पर एचआईवी,एड्स और सिफलिस की जाच साल मे एक या दो बार अपने नजदीक की आईसीटीसी केन्द मे नि:शुल्क एचआईवी और सिफलिस जाच करवाना चाहिए l आईसीटीसी परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने एचआईवी के प्रमुख लक्षणों के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी है जैसे दो से तीन महा तक लगातार बुखार आना,बार बार दस्त लग जाना,वजन कम होना दिन प्रतिदिन,बार बार टीबी की बीमारी से ग्रषित हो जाना आदि लक्षण दिखाई दे तो अपने आसपास की आईसीटीसी मे नि:शुल्क जाच करवा ले *आईसीटीसी खकनार अस्पताल परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया* ने बताया की एचआईवी हाथ मिलाने से,गले मिलने से,एक ही थाली मे खाना खाने से,एक ही गिलाश से पानी पीने से नही होता है l आशा कार्यकर्ता गीता राठौड़ का शिविर मै सहयोग रहा है l

Post a Comment

Previous Post Next Post