ताप्ती सेवा समिति ने शिव महापुराण कथा में लिया आशीर्वाद, शिव-पार्वती झांकी रही मुख्य आकर्षण



बुरहानपुर। प्रतापपुरा गौशाला प्रांगण में पूज्य कथावाचक ममता दीदी व्यास के मुखारविंद से चल रही शिव महापुराण कथा में आज ताप्ती सेवा समिति बुरहानपुर के सदस्यों ने पहुंचकर उनका सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा आयोजन के दौरान भगवान शिव-पार्वती की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

इस अवसर पर समिति द्वारा कथा आयोजक देवीदास राठौड़ का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया। कथा में पूज्य व्यासजी ने श्रद्धालुओं को धर्म, आस्था एवं सनातन परंपराओं का महत्व बताते हुए कहा कि क्षय रोग निवारण एवं स्वास्थ्य लाभ हेतु भगवान सोमनाथ के दर्शन कर वहां स्नान करना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है।

कथा में यह भी उल्लेख किया गया कि पवित्र पुरुषोत्तम मास में आयोजित हो रही इस कथा के दौरान जिन दंपतियों को संतान सुख प्राप्त नहीं हुआ है, वे श्रद्धा भाव से 21 दूर्वा की माला एवं 31 मोदक भगवान को अर्पित करें, जिससे संतान प्राप्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

शिव महापुराण कथा को सुनने हेतु प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा प्रांगण में पहुंच रहे हैं तथा धर्ममय वातावरण का लाभ ले रहे हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बसंत पाल, धर्मेंद्र सोनी, विजय राठौड़ सहित समिति अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत, श्रीमती ज्योति सोनी, मोहन दलाल, देवचरण शर्मा, पुनीत साकले, राम अग्रवाल, संजय चौधरी, राजेश भगत एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post