खंडवा।सिंधी समाज ने सामूहिक होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया।समाज के समस्त पदाधिकारी,सहयोगी,कार्यकारिणी सदस्य और आमजन इसमें शामिल हुए।
श्री पूज्य सिंधी पंचायत के प्रवक्ता कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार सुबह निर्धारित समय 9.15 बजे से 10 बजे तक गमी वाले परिवारों के सदस्यों को गुलाल का टीका लगाया गया।पंचायत के अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी,मोहन दीवान,अनिल आरतानी ने उपस्थित समाजजन को शुभकामना संदेश देते हुए एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विधायक कंचन तनवे,विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे,पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर,पूर्व जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल,महादेवगढ़ संरक्षक अशोक पालीवाल,
धर्मेंद्र बजाज,सुनील आर्य आदि भी आयोजन में शामिल हुए और सिंधी समाज को होली की शुभकामनाएं दी।
मिलन समारोह के पश्चात समस्त समाजजन सनातन मंदिर तीरथधाम मंदिर पहुंचे। गादीनशीन महंत बाबा स्वरूपदास जी ने समाज से डीजे सहित अन्य दिखावे,आडंबर और हानिकारिक वस्तुओं से दूर रहने की बात कही।आपने अपने जन्मदिन के स्थान पर माता पिता की पुण्यतिथि मनाने के लिए भी प्रेरित किया।बाबाजी द्वारा पिला पिला भंग पिला...आयोलाल झूलेलाल...चादर में ढकज्जाएं.. ..आदि भजन प्रस्तुतियों के साथ उपस्थित समाजजन खूब थिरके।इसके साथ ही शिवधाम में पंडित श्याम शर्मा और पंडित धर्मेंद्र शर्मा ने आशीर्वचन दिए वहीं बालक धाम में बाबा माधवदास उदासी ने होली की शुभकामनाएं दी।
श्री पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी,मोहन दीवान,जयकिशन तीर्थानी,भीमनदास जीवनाणी,श्याम हेमवानी,मुकेश चंचलानी,डॉक्टर जी एल ही दूजा,अनिल आरतानी,नरेंद्र लधानी,किशोर लालवानी,राम वासवानी,मनोहर संतवानी,महेश संतवानी सहित समस्त समाजसेवी उपस्थित रहे।संचालन घनश्याम वाधवा ने किया और आभार कमल नागपाल ने व्यक्त किया।
Tags
खंडवा समाचार
