स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26अभियान को लेकर नगर निगम द्वारा डिवाइडरों की साफ सफाई की गई




बुरहानपुर — स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों के मद्देनजर बुरहानपुर नगर निगमों द्वारा प्रमुख सड़कों और डिवाइडरों की विशेष सफाई और धुलाई की जा रही है। यह अभियान शहर को बेहतर रैंकिंग दिलाने सौंदर्यीकरण बनाने के लिए युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है जिसमें डिवाइडरों के आस-पास जमी गंदगी और मिट्टी को हटाया जा रहा है। 
निगम के स्वास्थ्य विभाग ने डिवाइडर मुख्य चौराहे और सड़कों की साफ-सफाई  तेज कर दी है डिवाइडरों के आसपास की मिट्टी और कचरा हटाकर उन्हें व्यवस्थित किया जा रहा है।



नगर निगम के इन प्रयासों के माध्यम से शहर को सुंदर बनाने और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया
स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों के तहत शहरी मेन रोड़ पर नगर निगम द्वारा डिवाइडरों की विशेष साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य सड़क की सुंदरता बढ़ाना और धूल को साफ करना है। 

उद्यान प्रभारी संजय तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शनवारा चौराहे से लेकर सिंधी बस्ती तक डिवाइडरों और आसपास की गंदगी को विशेष अभियान चलाकर हटाया जा रहा है। सफाई के बाद डिवाइडरों की सफाई के साथ में शहर को स्वच्छ बनाना गंदगी हटाना और सुंदरीकरण सुनिश्चित करना।

Post a Comment

Previous Post Next Post