नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न वॉलिंटियर प्रशिक्षण शिविर का 30 सितंबर को होगा आयोजन , 50 मास्टर वॉलिंटियर चलाएंगे जागरूकता अभियान


बुरहानपुर - नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों के चयनित जिले के 50 मास्टर वॉलिंटियर का 30 सितंबर को प्रातः 11 बजे से एक दिवसीय प्रशिक्षण जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित किया गया है। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 19 सितंबर को भोपाल में आयोजित मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके नशा मुक्ति केंद्र के संचालक डॉ मनोज अग्रवाल ,श्री निखिल सिंह,श्री मस्कोले,श्री विजय ,मोहन पवार आदि द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ती हुई मद्यपान तथा नशीली दवा ,मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव से युवाओं, विद्यार्थियों एवं समाज को अवगत कराया जाकर , नशा सेवन प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु जन जागृति एवं चेतना निर्माण किया जाना है।
नशे के प्रति जागरूकता लाने हेतु विभिन्न गतिविधियां/ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाकर उक्त गतिविधियों को भारत सरकार की नशा मुक्त भारत अभियान मोबाइल ऐप पर अपलोड किए जाने की प्रक्रिया का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के प्रशिक्षणार्थियों को मास्टर वालंटियर के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post